छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय क्षेत्र में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

नगरीय निकाय क्षेत्र में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

मुंगेली सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2019 हेतु नगर पालिका परिषद मुंगेली, नगर पंचायत लोरमी, पथरिया एवं सरगांव के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन किये जाने हेतु अधिकारियों को पीठासीन प्राधिकारी नियुक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मुंगेली के लिए अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत लोरमी के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी सुश्री रूचि शर्मा, नगर पंचायत पथरिया एवं सरगांव के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पथरिया श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button