Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 : व्हील चेयर पर माता-पिता को लेकर मतदान केंद्र पहुंचे केजरीवाल, बोले- दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग डालें वोट

दिल्ली : Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल और गीता देवी के साथ दिल्ली के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 : अरविंद केजरीवाल ने मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए दिल्लीवासियों से अपील की कि वे सभी लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में हिस्सा लें और अपना वोट डालें। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें… दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग वोट डालें।” केजरीवाल का मानना है कि जो लोग काम करेंगे, उन्हें ही जनता वोट देगी और इस चुनाव में केवल ईमानदारी और काम का महत्व होगा।
#WATCH | #DelhiAssemblyElection2025 | दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें… दिल्ली के विकास के लिए… pic.twitter.com/SDi3hETc80
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 : वहीं, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी इस मौके पर अपनी उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं। हमें उन पर पूरा विश्वास है। वे गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त करेंगे और सही चुनाव करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि दिल्लीवासी सही निर्णय लेंगे।”
#WATCH | #DelhiAssemblyElection2025 | दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं। उन पर हमें पूरा विश्वास है। वे गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि… pic.twitter.com/WPRtWxCRmk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025