छत्तीसगढ़

प्रशिक्षण से नदारद 32 मतदान अधिकारियों को शो कॉज नोटिस*

*प्रशिक्षण से नदारद 32 मतदान अधिकारियों को शो कॉज नोटिस*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर, 3 फरवरी/स्थानीय निकाय के लिए आयोजित चुनाव प्रशिक्षण से नदारद 32 मतदान अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। ये सब अधिकारी 30 और 31 जनवरी को आयोजित प्रशिक्षण से बिना सूचना दिए शामिल नहीं हुए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्हें 24 घण्टे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। जिन्हें नोटिस दिया गया है, उनमें 12 पीठासीन अधिकारी, 3 मतदान अधिकारी तीन, 9 मतदान अधिकारी दो और 8 मतदान अधिकारी तीन शामिल हैं। उन्हें 5 और 6 फरवरी 2025 को आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने को कहा है। निर्धारित समय पर जवाब नहीं देने और प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने पर इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button