छत्तीसगढ़

बजट में हर वर्ग का रखा ध्यान, क्षेत्र मे 210 करोड़ से अधिक कार्य की स्वीकृति के लिए आभार – चंदन कश्यप

कोंडागांव। छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने हर क्षेत्र मे नई ऊचाईयों पर ले जाने वाला बजट पेश किया है, जहां महिलाओं, किसानों, ग्रामीण युवाओ और आदिवासी क्षेत्र के विकास हेतु कई प्रावधान के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा मे खेती को मज़बूत करने के लिए भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस बजट मे मेरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 210 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए है जो कि क्षेत्रवासियों का लंबे समय से मांग रहा है। बहुत से कार्य ऐसे है जो पिछले 15 साल मे नही हुआ लेकिन आज छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने क्षेत्रवासियों का सपना साकार किया।

स्वीकृत कार्य मे बस्तर जिला अन्तर्गत ग्राम सुधापाल से तिरथा तक मार्ग निर्माण लागत 4 करोड़ 50 लाख, मांदलापाल पहुंच मार्ग निर्माण लागत 7 करोड़ 20 लाख, राजपुर आलवाही गुनपुर पहुँच मार्ग का निर्माण लागत 5 करोड़, सोरगावं से जामगाँव मार्ग का निर्माण लागत 5 करोड़ 50 लाख, कोण्डागांव जिला अंतर्गत बांसगावं मड़ागॉव मार्ग पर भंवरडीह बारदा नदी के संगम पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण लागत 12 करोड़, तेलंगा बयानार मार्ग पर सेतु निर्माण कार्य लागत 7 करोड़ और नारायणपुर जिला अंतर्गत नारायणपुर अंतागढ़ स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण कार्य लागत 75 करोड़, नारायणपुर छोटेडोंगर मार्ग पर राकस नदी पर उच्च स्तरीय पुल लागत 8 करोड़, कुंदुला कोहकामेटा मार्ग पर कुकुर नदी पर उच्चस्तरीय पुल लागत 8 करोड़ 50 लाख जैसे कुल मिलाकर 210 करोड़ से अधिक का कार्य स्वीकृत हुआ है। इसके लिए चंदन कश्यप ने पूरे नारायणपुर वासियों को बधाई के साथ ही पूरे क्षेत्रवासियों की तरफ से छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एवं समस्त मंत्रीगण का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

http://sabkasandesh.com/archives/102280

 

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button