Kal ka Mausam 02 February 2025: वीकेंड में बदला मौसम का मिजाज.. चक्रवात के चलते मध्यप्रदेश समेत इन राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी
Kal ka Mausam 02 February 2025: नई दिल्ली। पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में सर्दी का दौर जारी है। हालांकि, कुछ उत्तरी इलाकों में अब ठंड कम महसूस हो रही है। लेकिन, पूर्वोत्तर में चक्रवात के असर से असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बादलों के छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
Read More: CG Nagariya nikay chunav: EVM से होंगे नगर निगम चुनाव, एक ही मशीन से होगा महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान, जानें कैसे डाल पाएंगे वोट
4 और 5 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 और 5 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि वीकेंड के साथ 4 से 5 फरवरी तक बादलों की आवाजाही और बारिश हो सकती है। स्काईमेट ने बताया है कि आने वाले एक सप्ताह तक पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। उधर, कश्मीर के घाटी क्षेत्रों में बर्फबारी का जारी है, जिससे वहां का न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे बना हुआ है। इन राज्यों में अभी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले 3 दिन तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं।
Read More: Braj Holi 2025: ब्रज में इस दिन से हो रही रंगोत्सव की शुरुआत, 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जोरों-शोरों से चल रही तैयारी
बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां ठंड का दौर थम सा गया है। फरवरी महीने के पहले हफ्ते में ठंड का एक और दौर आएगा। जिसमें कई शहरों में ठंड का असर देखने को मिल सकता है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कल यानी शनिवार को पश्चिमी विक्षोम एक्टिव हो रहा है। जिससे प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।