छत्तीसगढ़

अज्ञात कार की चपेट में आकर बाइक चालक की दर्दनाक मौत

बोरगांव । घटना थाना क्षेत्र फरसगांव के अंतर्गत नेशनल हाइवे 30 सिरपुर के पास बुधवार की सुबह करीबन 9:00 बजे अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार से चैन शोरी पिता रूप सिंह शोरी उम्र 24 वर्षीय निवासी बरकई बालोंडिया पारा अपने बाइक से अपने मामा को छोड़ने के लिए मंगलवार को ग्राम मर्दापाल गया हुआ था। बुधवार को वापसी के दौरान नेशनल हाइवे 30 सिरपुर के पास अचानक अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक चालक चैन शोरी को सर पर गम्भीर चोट आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। फरसगांव पुलिस को खबर लगते ही घटना स्थल पहुंचकर शव को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम हेतु फरसगांव भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप कर जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 111/19 धारा 304 (अ) के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।।

Related Articles

Back to top button