Uncategorized

Sewa Ka Mahayagya: प्रयागराज महाकुंभ में अदाणी समूह का योगदान.. 300 से अधिक कर्मचारी और 5000 से ज्यादा अदाणी स्टाफ श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे

Adani Group's service work in Prayagraj Mahakumbh

Adani Group’s service work in Prayagraj Mahakumbh: प्रयागराज: महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सेवा में अदाणी समूह के कर्मी एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में चल रहे सेवा कार्यों की निगरानी स्वयं चेयरमैन गौतम अदाणी और अहमदाबाद मुख्यालय से की जा रही है, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। इस महायज्ञ में 300 से अधिक एयरपोर्ट सेवा में दक्ष कर्मचारी और 5000 से अधिक अदाणी कर्मी अपने सेवा भाव से स्वैच्छिक योगदान दे रहे हैं।

 

Adani Group's service work in Prayagraj Mahakumbh

Adani Group’s service work in Prayagraj Mahakumbh || Image- Adani GROUP

 

Read More: CG Nikay Chunav 2025: ‘कांग्रेस में पैसा और भाई-भतीजा वाद चलाता है’, विधायक मूणत ने बताया कांग्रेस में नेता-कार्यकर्ताओं की नाराजगी की वजह 

अदाणी समूह के कर्मी, इस्कॉन के सहयोग से, विभिन्न स्थलों पर भोजन वितरण की व्यवस्था में न केवल सहयोग कर रहे हैं, बल्कि प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के लिए स्थापित विशाल रसोई में भोजन निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, गीता प्रेस के सौजन्य से प्रकाशित 1 करोड़ आरती संग्रह पुस्तकों के नि:शुल्क वितरण में भी अदाणी समूह का अहम योगदान है।

Adani Group’s service work in Prayagraj Mahakumbh: महाकुंभ में स्नान हेतु श्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही 4 दर्जन से अधिक गोल्फ कार्ट सेवाओं के संचालन में भी अदाणी कर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, वे रास्ता भटकने वाले श्रद्धालुओं को सही दिशा दिखाने और बिछड़े हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाने में भी तत्परता से सहायता कर रहे हैं।

अदाणी समूह की इस सेवा साधना को समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की प्रेरणा और निर्देश प्राप्त हैं, जिनका मानना है कि “सेवा ही साधना है, सेवा ही प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।” इसी भावना के साथ अदाणी समूह तीर्थराज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ में पूरी निष्ठा से दिन-रात सेवा कार्यों में जुटा हुआ है।

Read Also : Silver seized in Sarangarh : छत्तीसगढ़ में चांदी का जखीरा जब्त..212 किलों चांदी की कीमत करीब 1 करोड़ 91 लाख से ज्यादा

सेवा कार्यों में अदाणी समूह का योगदान

भोजन वितरण एवं निर्माण: अदाणी समूह के कर्मी इस्कॉन के सहयोग से विभिन्न स्थलों पर भोजन वितरण कर रहे हैं। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशाल रसोई में भोजन निर्माण में भी वे सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

धार्मिक ग्रंथों का नि:शुल्क वितरण: गीता प्रेस के सौजन्य से प्रकाशित 1 करोड़ आरती संग्रह पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें।

गोल्फ कार्ट सेवा: महाकुंभ में स्नान हेतु श्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान करने के लिए 4 दर्जन से अधिक गोल्फ कार्ट सेवाओं का संचालन अदाणी कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सहायता: मेला क्षेत्र में रास्ता भटकने वाले श्रद्धालुओं को सही दिशा दिखाने और बिछड़े हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाने में भी अदाणी समूह तत्परता से सहायता कर रहा है।

Related Articles

Back to top button