छत्तीसगढ़

सड़क पर घायल अवस्था में मिला सांभर, वन विभाग ने कब्जे में लिया

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत धीनवा-करलोटी सड़क पर सांभर घायल अवस्था में मिला। प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने सांभर को अपने कब्जे में लिया।
मामला विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के अंतिम छोर पर स्थित धीनवा का है। एक सांभर सड़क पर घायल अवस्था में धीनवा से करलोटी को जाने वाली सड़क पर लोगों को मिला। लोगों ने पशु पालन विभाग और वन विभाग को सूचित किया। शीघ्र ही पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांभर को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद घायल अवस्था में पड़े सांभर को वन विभाग के कर्मचारियों के हवाले कर दिया। वहीं वन विभाग से वन खंड अधिकारी संजीव और उनकी टीम ने घायल अवस्था में पड़े पशु को अपने कब्जे में लेकर बद्दाघाट वीट में ले गए। पशुपालन विभाग से उपचार के लिए आई चिकित्सक इंदु बाला ने बताया कि सांभर को प्राथमिक उपचार दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतीत होता है कि सांभर सड़क को पार करना चाहता था, जैसे ही उसने पहाड़ी के ऊपर से सड़क पर छलांग लगाई सड़क पक्की होने से उसका पीछे वाला हिस्सा जख्मी हो गया है। उधर, वन खंड अधिकारी संजीव ने बताया कि सांभर अपने कब्जे में ले लिया है। जैसे ही यह ठीक होता है तो इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। यदि यह स्वस्थ नहीं होता है और चिकित्सक आगे के लिए रेफर करते हैं तो दूसरी जगह भेज कर इसका इलाज करवाया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button