Uncategorized

Fetus In Fetu News: प्रेग्नेंट महिला के पेट में पल रहे बच्चे के पेट में मिला बच्चा, सोनोग्राफी देख डॉक्टर्स भी हुए हैरान

Fetus In Fetu News। Image Credit: Pinterest

महाराष्ट्र। Fetus In Fetu News:  महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला के पेट में जो बच्चा है। उस बच्चे के पेट में भी एक भ्रूण है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला बुलढाणा जिला अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए आई थी। बताया गया कि, यह मामला पूरी दुनिया में बेहद दुर्लभ है और सिर्फ कुछ ही मामलों में इसका पता चला है।

Read More: Chakubaji In Dhamtari: बाजार में बदमाशों ने मैनेजर को मारा चाक़ू, वायरल हुआ वीडियो, देखकर चौंक जाएंगे आप

डॉक्टर भी हुए हैरान

बता दें कि, महिला 35 महीने की प्रेग्नेंट थीं। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है, बताया कि अस्पताल में महिला की सोनोग्राफी के दौरान डॉक्टरों को उसकी स्थिति के बारे में पता चला। अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रसाद अग्रवाल ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि, बच्चे के पेट में बच्चा दुर्लभतम मामलों में से एक है। डॉक्टर ने इस मामले में कहा, मैंने इस बच्चे के साथ कुछ बहुत ही असामान्य चीज देखी, जो लगभग 35 सप्ताह का है, कुछ हड्डियों और पेट में भ्रूण जैसी संरचना के साथ सामान्य रूप से बढ़ने वाला भ्रूण है। बताया गया कि, यह ‘भ्रूण में भ्रूण’ की स्थिति है जो दुनिया के सबसे दुर्लभ मामलों में से एक है।

Read More: CM Yogi Crying: महाकुंभ हादसे की जानकारी देते हुए रो पड़े सीएम योगी, मीडिया से बात करते हुए छलके आंसूू, वायरल हुआ वीडियो 

दुनियाभर से आए 200 मामले

दरअसल, इस तरह के हैरान कर देने वाले अब तक दुनियाभर से 200 मामले सामने आए हैं, जब महिलाओं में ये सिचुएशन देखने को मिली है। इस तरह की स्थिति पांच लाख महिलाओं में से एक महिला में सामने आती है। डॉक्टर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने जब अल्ट्रासाउंड किया, तो एक असामान्य स्थिति देखी गई। विकसित हो रहे भ्रूण के पेट में भ्रूण जैसी संरचना नजर आई। डॉक्टर ने कहा कि ये देखकर वह खुद भी चौंक गए।

Read More: Model Bhabhi Sexy Video : मॉडल भाभी की बोल्डनेस ने सोशल मीडिया में मचाया बवाल, प्रिंटेड ब्रा पहन दिखाई सेक्सी अदाएं, आप भी देखें ये वीडियो

Fetus In Fetu News:  वहीं रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर श्रुति थोरात को स्थिति दिखाई तो उन्होंने भी इस स्थिति की पुष्टि की। उन्होंने बाकी डॉक्टर्स से इस मामले में राय मांगी और महिला को छत्रपति संभाजी नगर के एक चिकित्सा केंद्र में डिलीवरी के लिए रेफर कर दिया। दुनिया में आए इस तरह के 200 मामलों में से सिर्फ 10 से 15 मामले ही भारत में सामने आए होंगे।

Related Articles

Back to top button