Uncategorized

Bilaspur Nagar Nigam Chunav 2025: रद्द हो सकता है इस नगर निगम के महापौर प्रत्याशी का नामांकन? कांग्रेस की शिकायत शाम 5 बजे होगा फैसला

Bilaspur Municipal Corporation

बिलासपुर: Bilaspur Municipal Corporation छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन दाखिल करने के बाद अब स्क्रूटनी की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच अब बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस की शिकायत पर अब चुनाव आयोग 5 बजे इस मामले की सुनवाई करेगा।

Read More : Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकंभ में भगदड़ के बाद अब थोड़ी ही देर में शुरू होगा ‘अमृत स्नान’, DIG वैभव कृष्ण ने दिया अपडेट

Bilaspur Municipal Corporation दरअसल, बिलासपुर नगर निगम में भाजपा ने पूजा विधानी को महापौर प्रत्याशी बनाय़ा है। पूजा यह मायके से तेलुगु ओबीसी हैं। उन्होंने सिंधी जाति से शख्स से विवाह किया है। नियमतः जातीय सरनेम पति का होना चाहिए। कांग्रेस ने इसी पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस की शिकायत पर अब चुनाव आयोग 5 बजे इस मामले की सुनवाई करेगा। बीजेपी प्रत्‍याशी पूजा विधानी (CG Nikay Chunav 2025) को निर्वाचन आयोग की ओर से आज 29 जनवरी को शाम पांच बजे तक अपने जाति संबंधी दस्‍तावेज प्रस्‍तुत करने के लिए कहा गया है।

Read More : JPC Meeting on Wakf Amendment Bill : वक्फ संशोधन बिल को लेकर JPC की बैठक खत्म.. 14 वोट से स्वीकार किया गया Bill, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- ‘मैं संसद में करूंगा विरोध’ 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के लिए एक ही चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों होंगे। पंचायत चुनाव के लिए 17 फरवरी को पहले फेज, 20 फरवरी को दूसरे फेज, 23 फरवरी तीसरे फेज के लिए वोटिंग होगी। वहीं, मुख्यालय स्तर पर 18 फरवरी, 21 फरवरी और 24 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button