Uncategorized

Delhi Election 2025 : AAP ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’.. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार से लिप्त, अमित शाह ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना

Delhi Election 2025 | Source : File Photo

नई दिल्ली। Delhi Election 2025 : दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ द‍िन ही बाकी हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट आएंगे। इससे पहले दिल्ली चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आम आदमी पार्टी को ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’ बताया और आरोप लगाया कि पार्टी ने वोट पाने के लिए झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया तथा दिल्ली में अपने 10 साल के शासन के दौरान अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार में लिप्त रही।

read more : MP News : कांग्रेस की जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली.. राहुल गांधी आज महू में करेंगे रैली और जनसभा, ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर अपनी टिप्पणियों से दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचलियों का अपमान करने का आरोप लगाया, साथ ही आप के शासन में राजधानी में कुशासन का आरोप लगाया। अमित शाह ने कहा, केजरीवाल ने केवल वोट पाने के लिए झूठ बोला…आप का मतलब ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’ है।

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि केजरीवाल नीत ‘आप’ के तहत दिल्ली में शासन व्यवस्था पिछले 10 वर्षों में खराब हुई है। उन्होंने दावा किया, आप का कुशासन 8 फरवरी को समाप्त हो जाएगा, जब भाजपा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा, केजरीवाल, आपकी सरकार जल्द ही जाने वाली है और भाजपा सत्ता में आने वाली है। शाह नरेला से भाजपा उम्मीदवार राजकरण खत्री के लिए प्रचार कर रहे थे। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

 

Related Articles

Back to top button