छत्तीसगढ़

कवर्धा में फिर चला मंत्री अकबर का जादू, कांग्रेस को मिली एकतरफा जीत, रमन सिंह भी नहीं बचा पाए अपना वार्ड

कवर्धा सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- जिले में कवर्धा में एक बार फिर मंत्री अकबर का जादू चला है. कांग्रेस को यहां से एकतरफा जीत मिली है. पूर्व सीएम रमन सिंह भी अपना वार्ड नहीं बचा पाए. दरअसल कवर्धा नगर पालिका में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है. नगर पालिका के 27 वार्डों में से 19 में कांग्रेस ने तो वहीं भाजपा को 6 पर और 2 पर अन्य ने जीत हासिल की है. इसके साथ ही बोड़ला, पंडरिया, पांडातराई नगरपंचायत में बीजेपी को करारी हार मिली है. तो वहीं पिपरिया लोहारा में बीजेपी और कांग्रेस के नगरपंचात अध्यक्ष का फैसला निर्दलीय करेंगे. यहां इन दो नगरपंचायतों में बीजेपी और कांग्रेस को बराबर वार्डों में जीत हासिल हुई है. ऐसे में मामला पूरी तरह फंसता हुआ नजर आ रहा है.

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button