Uncategorized

Rajnandgaon BJP Mayor Candidate: मधुसूदन यादव को भाजपा ने राजनांदगांव नगर निगम के लिए बनाया महापौर उम्मीदवार, पहले रह चुके हैं सांसद

Madhusudan Yadav is Rajnandgaon BJP Mayor Candidate / राजनांदगांव से मधुसूदन यादव होंगे भाजपा के महापौर प्रत्याशी/ Image Source: Madhusudan Yadav Facebook

राजनांदगांव: Madhusudan Yadav is Rajnandgaon BJP Mayor Candidate छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है। नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर सत्ताधानी पार्टी भाजपा ने हाल ही नगर पंचायत और नगर परिषद के उम्मीदवरों के नाम का ऐलान किया था। लेकिन आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा ने नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर​ दिया है।

Read More: CG BJP Nagar Nigam Mayor Candidate List 2025: दुर्ग में महापौर के लिए भाजपा ने अलका बाघमार को उतारा चुनावी मैदान में, जानिए रायपुर, बिलासपुर से कौन, देखिए पूरी सूची

Madhusudan Yadav is Rajnandgaon BJP Mayor Candidate भाजपा की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार भाजपा ने राजनांदगांव नगर निगम के लिए मधुसूदन यादव को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि मधुसूदन यादव पहले सांसद भी रह चुके हैं। वहीं, रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए मीनल चौबे के नाम पर मुहर लगाई है। दुर्ग नगर निगम के लिए अलका बाघमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जबकि बिलासपुर नगर निगम से पूजा विधानी महापौर उम्मीदवार होंगी।

Read More: Raipur Nagar Nigam BJP Candidate: भाजपा ने किया महापौर प्रत्याशियों का ऐलान, रायपुर में इस बड़े चेहरे पर लगाया दांव

यहां देखें प्रदेश के 10 नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की सूची

  • रायपुर ननि- मीनल चौबे
  • बिलासपुर ननि- पूजा विधानी
  • दुर्ग ननि- अलका बाघमार
  • अंबिकापुर ननि- मंजूषा भगत
  • रायगढ़ ननि – जीवर्धन चौहान
  • कोरबा ननि – संजू देवी राजपूत
  • चिरमिरी ननि – रामनरेश राय
  • राजनांदगांव ननि – मधुसूदन यादव
  • धमतरी ननि- जगदीश रामू रोहरा
  • जगदलपुर ननि- संजय पांडे

 

Related Articles

Back to top button