Uncategorized

Republic Day 2025 : राजधानी में गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी.. लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण, 23 झांकियों की दिखेगी झलक

Republic Day 2025 | Source : IBC24

भोपाल। Republic Day 2025 : आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम हैं। गणतंत्र दिवस भारत गणराज्य का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 में भारत का 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। बता दें कि, इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

read more : Padma Award 2025 : 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कार.. केंद्र सरकार ने किया ऐलान, यहां देखें सभी के नाम 

भारत के राष्ट्रीय पर्वों में गणतंत्र दिवस का विशेष महत्व है। हर साल 26 जनवरी को मनाया जाने वाला यह दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास का प्रतीक है। 1950 में इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, जिससे हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इस वर्ष, 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश में भी इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में झंडा वंदन करेंगे। परेड में मध्यप्रदेश की अदभुत झलक के साथ 23 झांकियां देखने को मिलेंगी। इस बार की झांकियां विरासत से विकास की थीम पर आधारित होगी। झांकियां व्यवसाय, इतिहास, पर्यटन और वन सौंदर्य पर केंद्रित होगी।

सीएम ने दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश की अद्धितीय प्रगति, लोकतंत्र की सुदृढ़ता, जन-गण की सहभागिता के पर्व 76वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

सांस्कृतिक व पारंपरिक विविधता के बीच अटूट एकता-अखंडता और मां भारती की सेवा का सामूहिक संकल्प देश की अतुलनीय शक्ति है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मां भारती की सेवा में सहभागिता में सतत समर्पित रहने का संकल्प लें।

Related Articles

Back to top button