Uncategorized

CM Sai wishes Republic Day 2025: सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, ट्वीट कर कहा – ‘विविधता में एकता के इस पर्व पर..’

CM Sai wishes Republic Day 2025| Photo Credit: CG DPR

CM Sai wishes Republic Day 2025: रायपुर। आज 26 जनवरी 2025 को भारत 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। ट्वीट कर सीएम ने कहा कि, यह दिन हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को नमन करने का है।

Read More : Republic Day 2025: 76वां गणतंत्र दिवस आज.. कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी ध्वजारोहण, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो होंगे चीफ गेस्ट 

सीएम ने आगे कहा कि, इस वर्ष का गणतंत्र दिवस संविधान लागू होने के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव है। आइए विविधता में एकता के इस पर्व पर संवैधानिक आदर्श का पालन करते हुए विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Read More : Republic Day 2025 in CG: राज्यपाल रमेन डेका राजधानी तो सीएम साय अंबिकापुर में फहराएंगे तिरंगा, जानें आपके जिले में कौन होंगे मुख्य अतिथि 

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।

Related Articles

Back to top button