Uncategorized

Delhi Election 2025 : ‘अरविंद केजरीवाल की हत्या की रची जा रही साजिश’.. सीएम आतिशी ने BJP और दिल्ली पुलिस बोला हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

Delhi Election 2025 | Source : ANI

नई दिल्ली। Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीति तेज हो गई है। आम पार्टी के संयोजक (AAP) अरविंद केजरीवाल पर हाल ही में प्रचार के दौरान हमला हुआ था। इसे लेकर अब आप ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। आप ने अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर शिकायत की है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इस हमले का आरोप बीजेपी और दिल्ली पुलिस पर लगाया है।

read more : Mumbai Rape Case: पहले किया दुष्कर्म, फिर 20 साल की लड़की के प्राइवेट पार्ट में डाला सर्जिकल ब्लेड और पत्थर, अब ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Delhi Election 2025 : दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साजिश के पीछे दो खिलाड़ी हैं- एक भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हैं और उन पर पत्थरबाजी करते हैं, दूसरे खिलाड़ी दिल्ली पुलिस है जो भाजपा और अमित शाह के अधीन आती है। भाजपा और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत से अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है। सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर जिसने हमला किया वो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निकला। पुलिस की नाक के नीचे ये हमला हुआ लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। ये सब बीजेपी और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत से हुआ है।

दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव जमकर बयानों के तीर चलाए जा रहे हैं। सत्ता हासिल करने की इस त्रिकोणीय लड़ाई में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सहित तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर तीखे जुबानी तीर चलाए जा रहे हैं। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी। आम आदमी पार्टी जहां दिल्ली में लचर सुरक्षा व्यवस्था का आरोप लगाकर केंद्र और अमित शाह को घेर रही है। वहीं भाजपा नेता ‘आप’ के 10 साल के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की लिस्ट गिनवा रही है और कांग्रेस पार्टी शीला दीक्षित के 15 साल के कार्यकाल में हुए विकास की याद दिला रही है।

Related Articles

Back to top button