छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक

मुख्यमंत्री के विस क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा

कुम्हारी, पाटन और उतई में भाजपा का सुपड़ा साफ

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन नगर पंचायत और गृह नगर क्षेत्र कुम्हारी दोनों में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है। निकाय चुनाव में पाटन के 15 वार्डों में से कांग्रेस को 12 वार्डों में जीत मिली है। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है तो भाजपा को यहां दो सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा है।

वहीं कुम्हारी नगर पालिका के 24 वार्डों में 15 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है जब कि भाजपा के खाते में 5 सीटे में जीत मिली है और चार सीटों पर तो निर्दलियों ने बाजी मार लिया है।  उतई नगर पंचायत में पिछले तीन कार्यकाल से जहां अध्यक्ष पद पर निर्दलियों का कब्जा था इस इस बार वहां कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है जिसमे कांग्रेस को 9 वार्डो में और भाजपा को दो वार्डोँ में जीत दर्ज की है और चार सीटों पर फिर निर्दलियों ने बाजी मार ली है।

Related Articles

Back to top button