Uncategorized

Mandsaur Weather Update: शहर में कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर, वाहन रेंग रहे, घरों में दुबके लोग, इन 40 जगहों पर अलाव की व्यवस्था

Mandsaur Weather Update: Image Source- IBC24

मंदसौर: Mandsaur Weather Update शहर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को शहर में सुबह कड़ाके की ठंड रही और घना कोहरा छाया रहा। मंदसौर में आज न्यूनतम तापमान 15. 81 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 6:00 से ही शहर में कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की ठंड में लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। गहने कोहरे की वजह से लोगों का जन जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गई है। इस ठिठुरन वाली ठंड से लोग घर से अति आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। मंदसौर शहर के रेलवे स्टेशन में सुबह 06 बजे से ही गहना कोहरा छाया हुआ है। वाहनों चालकों को सड़क पर चलने पर बड़ी परेशानी आ रही है। मौसम परिवर्तन से तेज हवा चलना और कड़ाके की ठंड की वजह से अब लोग भी 10 बजे बाद घर से बाहर निकल रहे हैं।

Read More: Sharab Party Bandhavgarh Tiger Reserve: टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने खुलेआम किया ऐसा काम, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर और गाइड को नोटिस

निगम ने किया 40 जगहों पर अलाव की व्यवस्था

Mandsaur Weather Update शहर में लोग अति आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे है। आपको बता दें कि इस ठिठुरन वाली ठंड से मंदसौर के रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनें धीमी गति से चल रही है। सड़क पर वाहनों को चलने के लिए भी हेड लाइट का सहारा ले रहे है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर पालिका सीएमओ सुधीर कुमार ने बताया कि नगर पालिका की और से लोगों को ठंड से बचने के लिए शहर के 40 जगहों पर अलाव की लकड़ियां की व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर लकड़ी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button