Chhattisgarh Naxal News: नक्सलवाद पर जवानों का प्रहार, 21 दिन में ही 47 को किया ढेर, इन जगहों पर दिया गया बड़े ऑपरेशन को अंजाम
गरियाबंद: Chhattisgarh Naxal News छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। केंद्र से समन्वय के साथ साय सरकार एक के बाद एक बड़े ऑपरेशन चला रही हैं। गरियाबंद में भी एक बड़े ऑपरेशन को लॉन्च किया गया, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और सभी का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। इस घटना की पुष्टि गरियाबंद एसपी ने की है।
Chhattisgarh Naxal News मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को गरियाबंद के जंगलों में बड़े नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर करीब 700 जवानों की टीम को जंगल की ओर रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया। कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
साल 2025 में अब तक मारे गए 47 नक्सली
- तारीखः 2 जनवरी 2025
जगहः बीजापुर
घटनाः 5 नक्सली ढेर - तारीखः 5 जनवरी 2025
जगहः अबूझमाड़, नारायणपुर
घटनाः 5 नक्सली ढेर - तारीखः 3 जनवरी 2025
जगहः कांडेसर, गरियाबंद
घटनाः 3 नक्सली ढेर - तारीखः 16 जनवरी 2025
जगहः बीजापुर-सुकमा बॉर्डर
घटनाः 20 नक्सली ढेर - तारीखः 21 जनवरी 2025
जगहः गरियाबंद
घटनाः 14 नक्सली ढेर
2024 के 2024 के बड़े नक्सल ऑपरेशन
- 12 दिसंबर 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 7 नक्सली ढेर
- 22 नवंबर 2024- भेज्जी, कोंटा, 10 नक्सली ढेर
- 4 अक्टूबर 2024- थुलथुली, दंतेवाड़ा, 38 नक्सली ढेर
- 3 सितंबर 2024- पुरंगेल, दंतेवाड़ा, 9 नक्सली ढेर
- 15 जून 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 8 नक्सली ढेर
- 23-24 मई 2024- अबूझमाड़, 8 नक्सली ढेर
- 10 मई 2024- पीडिया, बीजापुर, 12 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल 2024- टेकमेटा, नारायणपुर, 10 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल 2024- छोटे बेठिया, कांकेर, 29 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल 2024- नेड्रा, बीजापुर, 13 नक्सली ढेर