Donald Trump Oath Ceremony Speech: थर्ड जेंडर की मान्यता खत्म, लागू हुई मेक्सिको पॉलिसी, सेंसरशिप पर रोक, जानिए ट्रंप के भाषण की बड़ी बातें

Donald Trump Oath Ceremony Speech: वॉशिंगटन, डीसी। डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी2025 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। तो वहीं, जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति की शपथ ली। कड़काड़ाती ठंड के कारण 40 वर्षों में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल हिल के अंदर आयोजित हुआ। शपथ लेने के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने कई मुकदमों, दो महाभियोग और दो बार जानलेवा हमले का सामना करने के बाद अमेरिका की सत्ता में आश्चर्यजनक वापसी की पटकथा लिखी। बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही बड़ा फैसला लिया है।
Read More : New Rule in America: इन लोगों को अब अमेरिका में नहीं मिलेगी, सीबीपी वन ऐप भी बंद, शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने लिए ये ताबड़तोड़ फैसले
ट्रंप ने कहा कि, भगवान ने अमेरिका को महान बनाने के लिए मुझे बचाया। शपथ के बाद ट्रंप ने 30 मिनट तक देश को संबोधित किया। ट्रंप ने कहा कि, हम फिर से अमेरिका को महान बनाएंगे। ट्रंप ने पहले भाषण में ट्रांसजेंडर की मान्यता खत्म करने की बात कही। पहले भाषण में ट्रांसजेंडर की मान्यता खत्म करने की बात कही। ट्रंप ने कहा कि, आज से अमेरिका की आधिकारिक नीति होगी सिर्फ दो जेंडर होंगे- पुरुष और महिला। यानी ट्रांसजेंडर को मान्यता नहीं मिलेगी।
Read More : Earthquake in Taiwan: भूकंप के जोरदार झटके से फिर कांपी यहां की धरती, 15 लोग घायल, रिक्टर स्केल पर रही इतनी तीव्रता
राष्ट्रपति ट्रंप ने पेरिस जलवायु संधि से हटने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। कैपिटल वन एरिना में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, मैं अनुचित एकतरफा पेरिस जलवायु समझौते से तुरंत हट रहा हूं। चीन द्वारा प्रदूषण फैलाए जाने के दौरान अमेरिका अपने उद्योगों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसके साथ ही ट्रंप ने गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली बंधकों के परिवारों से मुलाकात की। ट्रंप ने कहा कि, हमें गाजा में बंधकों को घर वापस लाना है। आज रात मैं 6 बंधकों को छोड़ने उनके क्षमादान पर हस्ताक्षर करने जा रहा हूं। मैं ओवल ऑफिस जाऊंगा और बहुत से लोगों के लिए क्षमादान पर हस्ताक्षर करूंगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने की ये बड़ी घोषणाएं
- अमेरिका की दक्षिण सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की घोषणा, अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए तैनात होगी सेना।
- रिमेन इन मेक्सिको पॉलिसी को लागू करने का ऐलान।
- पकड़ो और छोड़ो (Catch and Release) प्रथा का अंत।
- क्रिमिनल कार्टेल्स घोषित होंगे विदेशी आतंकी संगठन।
- अमेरिका में विदेशी गिरोहों के खात्मे के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम 1978 लागू किया।
- नेशनल एनर्जी इमरजेंसी की घोषणा।
- फ्री स्पीच के लिए अमेरिका में सेंसरशिप पर रोक।
- अमेरिका में थर्ड जेंडर समाप्त, सिर्फ मेल और फीमेल जेंडर होंगे।
- कोविड मेनडेट उल्लंघन के कारण निष्कासित कर्मचारियों की नौकरी बहाल होगी, मुआवजा भी मिलेगा।
- गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करने का ऐलान।
- ट्रंप ने पनामा कनाल को वापस लेने की प्रतिबद्धता दोहराई।
- ट्रंप ने कहा- हम दूसरे देशों को समृद्ध करने के लिए अपने नागरिकों पर टैक्स लगाने के बजाय, हम अपने नागरिकों को समृद्ध करने के लिए विदेशी देशों पर टैरिफ और टैक्स लगाएंगे।