Uncategorized

Indian Army Dance Video: भारतीय नौसेना के जवानों ने ‘मोनिका… ओ माई डार्लिंग’ धुन पर किया जबरदस्त डांस, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Indian Army Dance Video। Photo Credit: IBC24

Indian Army Dance Video: नई दिल्ली। भारत के 76वें गणतंत्र की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि, गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत की राजधानी नई दिल्ली में हर वर्ष परेड कराई जाती है। इस परेड में हर साल की तरह सैन्य, सांस्कृतिक व तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। देश की राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की जोरो शोरो से तैयारी चल रही है। इसी बीच जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read More : Mahakumbh 2025: 3 विदेशी सहित 100 महिलाएं बन गई नागा संन्यासी, जूना अखाड़े में दी गई दीक्षा, अब गुजरेंगी इन कठिन साधनाओं से.. 

भारतीय नौसेना के जवानों का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में भारतीय नौसेना के जवान गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के बाद डांस ब्रेक लिया। इस वीडियो में जवानों ने बैंड म्यूजिक के साथ ‘मोनिका… ओ माई डार्लिंग’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सुबह 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी। इस वर्ष, परेड शानदार ढंग से कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियों से भरी होगी, जो उनकी संबंधित संस्कृतियों, रीति-रिवाजों और उपलब्धियों को दर्शाती हैं।

Read More : Pandit Dhirendra Shastri on Mahakumbh: ‘कुंभ अपने मुख्य मकसद से भटक रहा..’, पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, जानें क्यों कही ये बात 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी, क्योंकि वे अक्टूबर 2024 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुने गए हैं।राष्ट्रपति सुबियांतो 25 और 26 जनवरी को भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। गणतंत्र दिवस की भव्य परेड में वे नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button