छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती कल

भिलाई। पर्यावरण संरक्षण मित्र के तत्वावधान में अटल स्मृति उद्यान, रविदास नगर चटाई क्वार्टर वार्ड 23, कैम्प-2 भिलाई मे भारतीय राजनीति के युग पुरुष छग राज्य निर्माता राष्ट्र गौरव भारत रत्न तथा भारत के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के 95 वी जयंती मनाई जाएगी। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, भिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव को पर्यावरण संरक्षण के मित्रों के द्वारा आमंत्रण पत्र देकर आने को आमंत्रित किया गया है। 25 दिसंबर को प्रात: 11 बजे अटल बिहारी बाजपेयी जी की 95 वी जयंती मनाई जाएगी। तत्पश्चात पर्यावरण संदेश रैली एवं पौधा वितरण किया जाएगा। दोपहर 2 बजे म्यूजिकल रंगारंग एवं कवि सम्मेलन का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें नगर निगम के सभापति श्याम सुन्दर राव, नगर निगम जामुल के पूर्व अध्यक्ष रेखराम बंछोर, नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन, डॉ दीप चटर्जी एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में जयंती मनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button