Rashifal 19 January 2025 : आज इन 7 राशियों पर बरसेगी भगवान सूर्यदेव की कृपा.. नौकरी में तरक्की के प्रशस्त होंगे मार्ग, मिलेगा शुभ समाचार

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 19 January 2025 : ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियों को बताया गया है। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वहीं रोजाना राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। ज्योतिष के अनुसार रविवार 19 जनवरी को इन राशियों पर भगवान सूर्यदेव की कृपा रहेगी। इतना ही नही जातकों को धन-दौलत की प्राप्ति होगी। भगवान सूर्यदेव लोगों पर अपना आशीर्वाद बरसाएंगे। साथ ही जातकों के सभी कष्टों को दूर करेंगे।
मेष राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे।
पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे।
आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें।
शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।
आय के साधन बनेंगे।
यात्रा लाभप्रद रहेगी।
सिंह राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
नौकरी के परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफल रहेंगे।
शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
मन शांत रहेगा।
आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा।
किसी मित्र से भेंट हो सकती है।
मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है।
लाभ के अवसर मिलेंगे।
नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
धनु राशि
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे।
सप्ताह के प्रारंभ में परिवार की सेहत का ध्यान रखें।
लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
संतान सुख में वृद्धि होगी।
वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।
परिश्रम अधिक रहेगा।
कुंभ राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
आत्मसंयत रहें। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी।
परिश्रम अधिक रहेगा।
किसी मित्र व पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
रुके धन की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत रहें।
क्रोध के अतिरेक से बचें।
जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
परिवार का साथ मिलेगा।
कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।