Uncategorized

Attack on saif ali khan latest Update: अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी की हुई पहचान, पुलिस ने बताया किस इरादा से घुसा था घर में

Attack on saif ali khan latest Update

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, जो अपनी शांत और विवादों से दूर रहने वाली छवि के लिए जाने जाते हैं, बीती रात एक जानलेवा हमले का शिकार हो गए। यह घटना मुंबई के बांड्रा इलाके में उनके घर पर हुई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। कथित तौर पर, मुंबई पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और फिलहाल जांच जारी है। एक्टर का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है।

Read More: Rashifal 16 January 2025 : आज इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की असीम कृपा.. बन जाएंगे बिगड़े काम, छप्पर फाड़ के बरसेगा धन 

Attack on saif ali khan news सैफ अली खान पर हमले पर मुंबई पुलिस ने बयान जारी किया है। डीसीपी क्राइम ब्रांच दीक्षित गेडाम के मुताबिक, हमलावर चोरी के इरादे से एक्टर के बांद्रा स्थित घर में घुसा था। एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। अब पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है। एक आरोपी फरार है, उसकी भी तलाश जारी है। पुलिस ने इसके लिए कई टीमें बनाई हैं।

Read More: Mysterious disease in India: भारत के इस राज्य में फैली रहस्यमयी बीमारी.. एक महीने में 3 परिवार के एक दर्जन लोगों की मौत.. स्वास्थ्य विभाग भी हैरान

डीसीपी दीक्षित के मुताबिक, हमलावर फायर एस्केप के जरिए घर में घुसा था और हाथापाई के दौरान सैफ पर चाकू से हमला किया। आरोपी सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसा था और वहीं से फरार हो गया। एक ही आरोपी है, उसकी मूवमेंट अपार्टमेंट में घटना के वक्‍त देखी गई है।

Read More: Periods me Mahila Naga Sadhu Kumbh Snan Kaise Karte hai? पीरियड्स में महिला नागा साधु कैसे करती हैं महाकुंभ में स्नान? गंगा स्नान का उनके लिए क्या है नियम, जानिए यहां

बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हमला हुआ था करीना कपूर खान अपने दोनों बच्चे तैमूर और जेह के साथ घर पर मौजूद थीं। हमले में घायल सैफ को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। लीलावती अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक, सैफ अली को सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उनके शरीर पर 6 चोटें आई हैं, जिनमें से दो गंभीर चोट बताई जा रही हैं। एक चोट एक्टर की रीढ़ के पास आई है। डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल सैफ अली खान का इलाज चल रहा है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button