धान खरीदी हेतु नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों की बैठक
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ विनोद कुमार साहू -धान खरीदी हेतु नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों की बैठक
उत्तर बस्तर कांकेर 23 दिसम्बर 2019ः- कलेक्टर श्री के.एल. चैहान द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में स्थापित 113 धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों की आज बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें धान खरीदी के सुचारू संपादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सहायक खाद्य अधिकारी टी.आर. ठाकुर ने कहा कि धान खरीदी के लिए किसानों को जारी टोकन के आधार पर लाये गए धान के भराई के लिए 60 प्रतिशत नवीन एवं 40 प्रतिशत पुराने बारदाना प्रदाय किया जावे तथा रजिस्टर भी नियमित रूप से संधारित किया जाये और नवीन एवं पुराने बारदानों में उपार्जन केन्द्र एवं धान की किस्म के आधार पर स्टेंशिल लगाया जावे, जैसे-पतला धान के बोरे में हरा रंग, मोटा धान के बोरे में काला रंग और सरना धान के बोरे में लाल रंग लगाया जाये। इसी प्रकार धान की तौलाई उपरांत उक्त किस्मों के आधार उक्त रंग के जूट धागे से बोरियों की सिलाई किया जाये। धान की तौलाई उपरांत स्टेक लगाने के पूर्व डनेज लगाया जाये, जिससे धान को सुरक्षित रखा जा सके।
नोडल अधिकारियों को धान का स्टेक लगाने के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि धान का किस्मवार नवीन एवं पुराने बारदाने का पृथक-पृथक स्टेक लगाया जाये, स्टेक का आकार ;12़8द्ध त्र20ग10ग15 की हो, जिसमें 3 हजार धान की बोरियां स्टेकिंग किया जा सके। खरीदी उपरांत उपार्जन केन्द्र में शेष नवीन बारदाने एवं पुराने बारदाने व्यवस्थित रखा जावे, जिसे सत्यापन के दौरान आसानी से गिनती किया जा सके। धान खरीदी के उपरांत प्रतिदिन खरीदे गए धान की सिलाई एवं स्टेेकिंग नियमित रूप करने के निर्देश भी दिये गये। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्र में धान की बोरियां फैलाकर न रखी जाये एवं खरीदे गए धान को आसमयिक वर्षा से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में कैप कव्हर एवं तारपोलिन रखी जावे। यदि किसी किसान के द्वारा औसत अच्छी किस्म का धान नहीं लाया जाता है तो उसका रिकार्ड संधारण कर वापस कर दें और यदि भूसा, कंकड़ धान में मिला हुआ है तो किसान द्वारा साफ करने के उपरांत खरीदी की जाये।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117