छत्तीसगढ़

दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायज़ा*

*दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायज़ा*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर, 13 जनवरी/ गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़ के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आज स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विवि परिसर हेलीपैड और उनके विश्राम गृह में चल रही तैयारी का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल रजत जयंती सभागार को भी देखा और काम कर रहे अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रोटोकॉल और उप राष्ट्रपति कार्यालय की निर्देशों के अनुरूप तैयारी में कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। एसपी श्री सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस और सुरक्षा बलों को निर्देश दिए। जिला प्रशासन, पुलिस और विश्व विद्यालय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे। उप राष्ट्रपति जी के 15 तारीख को अपराह्न 3 बजे के लगभग आने की संभावना है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button