Today News and LIVE Update 11 January 2025: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज, आप आदमी पार्टी के विधायक की गोली लगने से मौत, जानें देश की और बड़ी खबरें…

Today News and LIVE Update रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ: अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज 11 जनवरी को मनाई जा रही है। बता दें कि, पिछले साल रामलला 22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए थे। उस वर्ष के मुहूर्त के अनुसार इस बार प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव 11 जनवरी को मनाई जा रही है। इसे लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय उत्सव मनाने की घोषणा की है। राम मंदिर को पचास क्विंटल फूलों से सजाया गया है।
Read More: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का Sexy video वायरल, बिकनी में बोल्ड डांस देख गदगद हुए फैंस
Today News and LIVE Update आप आदमी पार्टी के विधायक की गोली लगने से मौत: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि आप विधायक गुरप्रीत ने अपने आप को गोली मारी है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। उनकी मौत कैसे हुई, गोली कैसे अचानक चली.. पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल आप विधायक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
16 राज्यों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी: देशभर के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, पंजाब और हरियाणा में आज कोहरे की चादर बिछी नजर आई। शुक्रवार को लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। राजधानी दिल्ली में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर दर्ज हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पारा -10°C तक गिरा। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में शनिवार को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यह लगातार दूसरा दिन है जब 15 से ज्यादा राज्यों में कोहरे का चेतावनी जारी का गई है। इसके अलावा 10 राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई है।