कमिश्नर श्री खलखो ने कांकेर जिले के दूरस्थ चिखली धान खरीदी केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191222-WA0018.jpg)
सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ कांकेर विनोद कुमार साहू-कमिश्नर श्री खलखो ने कांकेर जिले के दूरस्थ चिखली धान खरीदी केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
ए आर इ ओ को निलंबित करने तथा ऑपरेटर को हटाने कलेक्टर को दिये निर्देश
गत वर्ष की तुलना में 290 किसान ज्यादा पंजीकृत होने की जांच के दिये निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर 22 दिसम्बर 2019ः- बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री अमृत कुमार खलखो ने आज कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल तहसील के दूरस्थ धान खरीदी केंद्र चिखली का आकस्मिक निरीक्षण किया, उनके साथ कांकेर जिले के कलेक्टर श्री के.एल. चैहान भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी केन्द्र चिखली के नोडल अधिकारी एवं ग्रामीण
कृषि विस्तार अधिकारी दीपांकर मिस्त्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा धान खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र ठाकुर को हटाने के निर्देश कलेक्टर को किया, कलेक्टर के निर्देश के बावजूद कम्प्यूटर ऑपरेटर को नहीं हटाने पर कमिश्नर द्वारा कांकेर के उप पंजीयक सहकारी समिति को निलंबन करने की चेतावनी दी गई है।
बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री खलखो और कलेक्टर कांकेर श्री चैहान आज दोपहर बाद चिखली धान खरीदी केंद्र पंहुचे और बारदाना, तौल मशीन, मॉइश्चर मशीन (नमी मापक यंत्र), धान का स्टैकिंग और किसान पंजीयन पंजी का अवलोकन किया। जानकारी लेने पर इस खरीदी केंद्र में पिछले वर्ष की तुलना में 290 किसानों का ज्यादा पंजीयन करना पाया गया, इसका कारण पूछने पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जानकारी नहीं दे पाए। उनके द्वारा धान खरीदी का मानक एफ ए क्यू (औसत अच्छी गुणवत्ता) की भी जानकारी नहीं दी गई। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कमिश्नर श्री खलखो ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दीपांकर मिस्त्री को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिये, इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र ठाकुर को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए गये।
कलेक्टर श्री चैहान ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में वर्षों से एक ही केंद्र में जमे कंप्यूटर ऑपरेटर को बदलने के निर्देश उप पंजीयक सहकारी समिति को दिए गये थे, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। इस पर कमिश्नर ने उप पंजीयक आर.आर. मरकाम को निलंबन की चेतावनी देने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने धान खरीदी केंद्र में पिछले वर्ष की तुलना में 290 किसानों का ज्यादा पंजीयन होने की जांच रिपोर्ट एक दिन में कलेक्टर को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिसके पालन में कलेक्टर श्री चैहान ने नायब तहसीलदार दुर्गूकोंदल श्री लोमेश मिरी को अविलंब रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117