Weather Update Today: कड़ाके की ठंड के बीच भारिश बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

लखनऊ: Weather Update Today नया साल 2025 का आगमन होते ही कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। कही गुलाबी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है, तो कहीं कपकपी ठंड से लोग परेशान हैं। रात तो रात अब दिन में भी लोगों को गर्म कपड़े की जरूरत पड़ रही है। बात करें उत्तरप्रदेश की तो यहां मौसम की दोहरी मार देखने को मिल रहा है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
Weather Update Today मौसम विभाग ने आज 8 जनवरी तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इसके कारण जीरो विजिबिलिटी होने की संभावना है।
गरज-चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जो कि उत्तर प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। इसकी वजह से 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
FAQ:
1. क्या आज उत्तर प्रदेश में बारिश होगी?
हाँ, मौसम विभाग के अनुसार, आज 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और ओलावृष्टि भी हो सकती है।
2. क्या ठंड और कोहरा उत्तर प्रदेश में अभी भी जारी रहेगा?
जी हाँ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है। ठंड भी अभी जारी रहेगी।
3. क्या 10 जनवरी को भी उत्तर प्रदेश में मौसम खराब रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, 10 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
4. आज उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?
आज के मौसम अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ बारिश और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।
5. क्या ओलावृष्टि का असर फसलों पर होगा?
अगर ओलावृष्टि होती है, तो यह फसलों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। खासतौर पर गेंहूं, सरसों और सब्जियों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।