Trains Late Due to Fog: घने कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार.. 10-10 घंटे लेट चल रही ये ट्रेनें, स्टेशन पर इंतजार में ठिठुर रहे यात्री

Trains Late Due to Fog: नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं, घने कोहरे का असर आज भी राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। ट्रेन से लेकर विमान तक सबकी रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही है तो वहीं, कई ट्रेनें रद्द भी की गई है।
ट्रेनों की समय सारणी बताने और ट्रेन की लोकेशन बताने वाली मोबाइल एप्लीकेशन भी धोखा देने लगी है। यात्री मोबाइल एप्लीकेशन में देख कर जैसे ही ट्रेनों का शेड्यूल बनाते हैं, देरी से चल रही ट्रेन उनका शेड्यूल बिगाड़ रही है। जिसकी वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सर्द मौसम में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों को जाने के लिए घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
Read More: Earthquake Tremors: एक साथ हिली 3 देशों की धरती, मध्यप्रदेश-बिहार में भी महूसस किए गए भूंकप के झटके, यहां जानें तीव्रता और केंद्र
Delhi Weather
बता दें कि, मौसम विभाग ने दिल्ली में नए साल की पहली तेज बारिश भी होने की भविष्यवाणी की है। सोमवार को सुबह की शुरुआत कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से हुई। इसकी वजह से दिन के समय काफी अधिक ठंड रही। लोग कंपकंपाने पर मजबूर हुए।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है। pic.twitter.com/lnmjeGH3aW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2025