CG BJP District President Election Latest News: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में नहीं होगा भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव, पंचायत चुनाव से पहले इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

रायपुर: CG BJP District President Election Latest News: छत्तीसगढ़ में अब भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा शुरू हो गई है। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में घासीराम नाग को भाजपा की कमान दी गई है। इसकी घोषणा जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित भाजपा कार्यालय में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के 14 जिलों में भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। वहीं कल 20 जिलों में चुनाव होगा। हालांकि कवर्धा और राजनांदगांव ने सहमति नहीं बनने के कारण इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
Read More : Atiq Ahmed Poster: महाकुंभ मेले में लगा माफिया अतीक अहमद का पोस्टर, हत्यारों को बताया देवदूत! मचा बवाल
तय कर लिए गए हैं जिला अध्यक्षों के नाम
CG BJP District President Election Latest News: बीजेपी में बूथ कमेटियों के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। इसके बाद जिला अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। पिछले दिनों प्रदेश प्रबारी नितिन नबीन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में सभी जिलों से आए नामों की समीक्षा कर 3-3 नामों का पैनल तैयार कर केन्द्रीय नेतृत्व के पास मंजूरी के लिए भेजा था। वहां से लिफाफा आने के बाद अब जिलाध्यक्षों की घोषणा बाकी है।
इस महीने के अंत तक मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष
जिलाध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष क चुनाव किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया तय कर ली गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
प्वाइंट्स में ऐसे समझे पूरी खबर
बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम क्या है?
बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम घासीराम नाग है। उन्हें बस्तर संभाग के बीजापुर जिले की भाजपा की कमान सौंपी गई है।
बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा कहां की गई?
बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा जिला मुख्यालय बीजापुर स्थित भाजपा कार्यालय में की गई।
बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए किसने नामों की समीक्षा की थी?
प्रदेश प्रबारी नितिन नबीन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी जिलों से आए नामों की समीक्षा की थी और 3-3 नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा था।
बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के बाद कौन से जिले में चुनाव होंगे?
बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के बाद कल 20 जिलों में चुनाव होंगे, लेकिन कवर्धा और राजनांदगांव में सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।