CM Janata Darbar: नए साल में इस दिन से जनता दरबार लगाएंगे सीएम मोहन यादव, मुख्यमंत्री आवास में होगा समस्याओं का समाधान

CM Janata Darbar: भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव जल्द ही जनता दरबार की शुरुआत करने जा रहे है। सीएम हाउस में जनता दरबार लगाया जाएगा। दरअसल, नए साल के मौके पर मोहन सरकार एक नई पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस में जनता दरबार का आयोजन करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान सीधे तौर पर किया जाएगा।
6 जनवरी को लगेगा पहला जनता दरबार
बता दें कि, पहला जनता दरबार 6 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। सीएम मोहन यादव दो घंटे तक लोगों से मिलेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 से 12 बजे तक लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनेंगे। बीमार, जरूरतमंदों के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, जिन लोगों की शिकायतें हैं उनके आवेदनों को शामिल कर सीएम से मिलने के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि, इस पहल को लेकर काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन से जोड़ा जा रहा है।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
मध्यप्रदेश में जनता दरबार कब शुरू होगा?
पहला जनता दरबार 6 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।
जनता दरबार का उद्देश्य क्या है?
जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान सीधे मुख्यमंत्री और प्रशासन की मदद से करना है।
जनता दरबार कहां आयोजित होगा?
जनता दरबार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सीएम हाउस में आयोजित किया जाएगा।
जनता दरबार में कौन-कौन हिस्सा ले सकता है?
इसमें राज्य के आम नागरिक अपनी समस्याएं लेकर सीधे शामिल हो सकते हैं।
क्या जनता दरबार नियमित रूप से आयोजित होगा?
इस पहल की नियमितता और शेड्यूल के बारे में जानकारी बाद में साझा की जाएगी। फिलहाल यह पहला आयोजन है।