Weather Update Today: नए साल के आगाज के साथ मौसम ने बदली करवट, 6 दिनों तक बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

नई दिल्ली: Weather Update Today नए का साल 2025 का आगमन हो चुका है, पुराना साल बीत गया है। बीते साल दिसंबर माह के अंत में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कहीं कड़ाके की ठंड तो कही बारिश का दौर रहा। आज एक जनवरी 2025 है। आज पूरा देश नया साल का जश्न मना रहा है। लेकिन कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी अभी भी जारी है। बात करें हिमाचल प्रदेश की तो यहां मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। प्रदेश में नए साल पर आज से अगले 6 दिन तक बारिश बर्फबारी के आसार है।
Weather Update Today मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से 1 से 3 जनवरी तक चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। वहीं अन्य जिलों में इस दौरान मौसम साफ रहेगा। 4 जनवरी से प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है।
Read More: ये कैसे संभव हुआ! सपने में आता है 11 साल पहले मृत पति, पत्नी को किया प्रेग्नेंट
3 जिलों में कल शीतलहर का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिला में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लोगों को रात और सुबह के वक्त ठंडी हवाएं परेशान करेगी। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
FAQ Section:
1. 2025 में हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी कब शुरू होगी?
मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 3 जनवरी के बीच चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 4 जनवरी से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।
2. हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट कहां जारी किया गया है?
मौसम विभाग ने बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रात और सुबह के वक्त ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
3. क्या इस बार हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी ज्यादा होगी?
वर्तमान मौसम गतिविधियों के अनुसार, बर्फबारी के अनुमानित दौर में हल्का हिमपात होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद 4 जनवरी से बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
4. क्या मुझे इन दिनों यात्रा के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए?
जी हां, विशेष रूप से शीतलहर और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए यात्रा करते समय उचित गर्म कपड़े पहनें और मौसम के अनुसार सुरक्षा उपायों को अपनाएं।
5. मौसम अपडेट के लिए कहां से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं?
मौसम विभाग की वेबसाइट और अन्य विश्वसनीय मौसम ऐप्स से आप लगातार अपडेट्स प्राप्त कर सकते हैं।