Happy New Year 2025: न्यूजीलैंड में किया गया साल 2025 का स्वागत, रोशनी से जगमगता नजर आया प्रसिद्ध क्लॉक टावर

नई दिल्ली : Happy New Year 2025: पूरी दुनिया नए साल के स्वागत के लिए तैयार है। साल 2025 के वेलकम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दुनिया के अलग-अलग हिस्से में टाइम जोन अलग होने के कारण हर देश का नया साल अलग समय पर शुरू होता है। सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (क्रिसमस द्वीप) में नया साल मनाया गया। ये आईलैंड किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है। यह भारत से 7.30 घंटे आगे है। भारत से पहले कुल 41 देश नया साल मनाते हैं। न्यूजीलैंड के निवासियों ने भी साल 2025 का जोरदार स्वागत किया।
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में किया गया साल 2025 का स्वागत
Happy New Year 2025: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ New Year 2025 का स्वागत किया गया। ऑकलैंड के प्रसिद्ध क्लॉक टावर रोशनी से जगमगता नजर आया। न्यूजीलैंड ने साल 2025 का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया। ऑकलैंड में लोगों ने नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। भारत में रात 12 बजे के बाद नए साल की जश्न मनाया जाएगा।
#WATCH न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया गया।
(वीडियो सोर्स: TVNZ via Reuters) pic.twitter.com/UhhDhkQ1hh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2024