Manmohan Singh Passes Away: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बनेगा स्मारक, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: Manmohan Singh Passes Away देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में गुरुवार की रात दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार की रात घर पर ही बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया था। जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सभी लोग उनके साथ बिताए पलों को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Manmohan Singh Passes Away उनके निधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को पीएम मोदी से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए जहां उनका स्मारक बन सके। उन्होंने इस संबंध में पीएम मोदी को पत्र भी लिखा। जिसके बाद केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली में स्मारक बनेगा। सूत्रों का कहना है कि अगले 3-4 दिन में स्मारक की जगह तय हो जाएगी। मनमोहन सिंह के परिवार को स्मारक की जानकारी दी गई है। परिवार ने स्मारक को लेकर सरकार से सहमति जताई है।
Read More: Jannat Zubair: रेड ड्रेस में जन्नत जुबैर ने ढाया कहर, तस्वीरें देख थम गई फैंस की नजरें
बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक बनाए जाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की थी और आग्रह किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक बनाया जाए। इस बाबत उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
डॉ. मनमोहन सिंह का निधन कब हुआ?
उनका निधन गुरुवार रात 9:51 बजे AIIMS, दिल्ली में हुआ।
डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कहां होगा?
दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार के लिए स्थान तय किया जा रहा है।
डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक कहां बनेगा?
केंद्र सरकार ने दिल्ली में स्मारक बनाने का निर्णय लिया है।
डॉ. मनमोहन सिंह की उम्र कितनी थी?
उनका निधन 92 वर्ष की आयु में हुआ।
स्मारक बनाने का निर्णय किसने लिया?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आग्रह पर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया।