छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के कलेक्टर सहित जिले के पत्रकार संघ श्रमजीवी कबीरधाम के जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने भी अपना मतदान किया

 

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- कबीरधाम जिले के कवर्धा नगरीय निकाय में आज लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संदेश के साथ कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के साथ आज जिले के आला अफसरों ने एक साथ मतदान केंद्र पहुँच कर मतदान किया।कलेक्टर श्री शरण के साथ श्रीमती रुद्राणी सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, एसडीएम विपुल गुप्ता, डीएसपी अजीत ओगरे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने सुबह मतदान केंद्र (कन्या महाविद्यालय) पहुँच कर मतदान किया। कलेक्टर श्री शरण ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि कबीरधाम जिले के 6 नगरीय निकायों में निर्धारित समय सुबह 8 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

जिले में 124 मतदान केंद्र बनाए गए है। कवर्धा में 49 मतदान केंद्र बनाए गए है। पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त किया गया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button