सांसद बघेल ने दुर्ग निगम चुनाव प्रचार में धुआं धार दौरा कर भाजपा का माहौल बनाया

दुर्ग। सांसद विजय बघेल दुर्ग निगम के वार्ड क्रमांक 1नया पारा मनीष साहू, वार्ड क्रमांक 9 विवेकानंद वार्ड, वार्ड 10 चन्द्र शेखर चंद्राकर, वार्ड 11 मनहरण देवांगन, वार्ड 32 सोहन जैन, वार्ड 15 सिकोला करहीडीह प्रत्याशी श्रीमती लता ठाकुर, वार्ड 42 प्रत्याशी श्रीमती सरिता साहू, वार्ड 43 प्रत्याशी देवानंद वर्मा, वार्ड 44 प्रत्याशी संतोष कोसरे, वार्ड 41 केलाबाडी भाजपा प्रत्याशी मतिन खान भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में धुआं धार प्रचार कर जगह-जगह बैठक वह सभा कर भाजपा पार्षद प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील किये। सिकोला करीहीड में संत कबीर साहेब की पूजा-अर्चना कर कार्यकर्ताओं से भेंट कर चुनाव में जीत दिलाने जगह-जगह बैठककर चर्चा करते वार्ड की हर समस्या को दुर करने का आश्वासन दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले बार किसी सांसद के आने पर खुशी जाहिर करते भाजपा के पक्ष में मतदान करने का वादा किया। विजय बघेल ने केलाबाडी मितान चौक में भाजपा के पक्ष में आम सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों व पुर्व रमन सरकार की कथनी-करनी की वर्तमान कांग्रेश की भूपेश बघेल सरकार की कथनी-करनी के अंतर को बताते हुए कहा भूपेश बघेल सुबह, दोपहर,शाम अलग-अलग तरह की बातें करते हैं,हर महीने कर्जा लेने वाली सरकार हो गई है, विकास कार्य बन्द होने की बात कही,श्री विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर समाजीक सदभाव को बिगाडऩे का आरोप लगाते हुए निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आव्हान किया। कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंह चंदेल, डोमार सिंग वर्मा,चैनसुख भट्टड,काशी नाथ शर्मा, अजय तिवारी, दिनेश पाटिल,रोमन नाथ साहू,दिपक चोपड़ा, मनोज टावरी, सुरेश दिक्षित, पुर्व पार्षद श्रीमती कान्ता साहू, श्री रोहित साहू- श्री रामजी यादव, संदीप जैन, रितेश शर्मा, मनोज शर्मा, जाकिर हुसैन,सलिमुदिन कुरैशी, कृष्णा देशमुख, भुपेंद्र देशमुख, सुरेन्द्र कौशिक,श्री मोहन साहू,रघु ठाकुर, गणेश निर्मलकर, पुष्पा साहू, अहिल्या यादव, सहित महिला समुह की कार्यकर्ता उपस्थित थे।