Seema Haider Pregnant: सचिन के बच्चे की मां बनने वाली है ‘पाकिस्तानी भाभी’, न्यू ईयर से पहले सुनाई गुड न्यूज, दिखाई बेबी बंप की फोटो

नई दिल्ली: Seema Haider Pregnant भारतीय युवक के प्यार में पागल पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। दरअसल, पाकिस्तान से चार बच्चों को साथ लेकर ग्रेटर नोएडा आईं सीमा पांचवीं बार गर्भवती हैं। वह सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद सीमा ने दी है।
Seema Haider Pregnant जीं हां सीमा हैदर ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की खबर का खुलासा किया है। सीमा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि मैं 7 महीने की प्रेग्नेंट हूं। जल्द ही हमारे घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। सीमा ने सबूत के तौर पर बेबी बंप भी दिखाया। साथ ही कहा- ताकि बच्चे को बुरी नजर न लग जाए, इसलिए हमनें अब तक यह बात छुपाकर रखी थी। हम चाहते थे कि जब सबकुछ OK होगा, तभी हम इसकी घोषणा करेंगे।
आपको बता दें कि सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की खबरे कई बार सामने आ चुकी है। लेकिन कभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार उन्होंने इस बात का खुद खुलासा किया है। यानी जल्द ही नए साल पर सीमा हैदर मां बनने जा रही हैं। सीमा पहले ही चार बच्चों की मां हैं और वह पाकिस्तान से भागकर यहां आई थी।
कौन है सीमा हैदर
सीमा हैदर (30) पाकिस्तान के सिंध प्रांत की निवासी है, जो 2014 में शादी के बाद कराची में रह रही थी। सीमा और सचिन 2019 में ऑलनाइन वीडियो गेम पबजी के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए। उसके बाद सीमा नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश की और अपने प्रेमी सचिन (22) के साथ दिल्ली पहुंच गयी। इस साल मार्च में सचिन और सीमा नेपाल के काठमांडू में मिले, जहां वे सात दिनों तक साथ रहे और गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया। पुलिस के अनुसार, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने कराची स्थित घर वापस पहुंचकर 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और खुद और अपने बच्चों के लिए नेपाल के लिए वीजा और विमान के टिकट की व्यवस्था की। सीमा उसके बाद अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत आ गयी। सीमा पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों की मां भी है।
Loaded Seema Haidar
pic.twitter.com/UlkeHUPqec
— Tweeter Wali (@TweeterWali_) December 22, 2024
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हिन्दू धर्मस्थल होने के दावों की आलोचना करते हुए इसे कुछ लोगों द्वारा खुद को हिंदूवादी नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करार दिया है | इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है –
क्या विवादित मुस्लिम धर्म स्थलों का सर्वे होना चाहिए?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
जी हां, सीमा हैदर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।
सीमा हैदर के बच्चे का पिता सचिन मीणा हैं, जो भारत के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं। सीमा और सचिन की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के माध्यम से हुई थी और दोनों 2019 में संपर्क में आए थे।
सीमा हैदर ने 2019 में नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था। वह सचिन के साथ दिल्ली पहुंची और दोनों के बीच गुपचुप शादी भी हुई थी।
सीमा हैदर पहले ही चार बच्चों की मां हैं। वह पाकिस्तान से भारत आने से पहले अपने बच्चों के साथ कराची में रह रही थीं।
सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी 2023 में नेपाल के काठमांडू में हुई थी। दोनों ने सात दिन तक एक साथ समय बिताया और बाद में गुपचुप तरीके से शादी कर ली।