Uncategorized

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में मालामाल होंगे ये 4 राशि वाले जातक, राहु के गोचर से होगी चौतरफा उन्नति

Rahu Gochar 2025। Photo Credit: File Photo

नई दिल्ली : Rahu Gochar 2025: गृह के गोचर करने से कुछ राशि वालों को फायदा होता है, तो कई राशिवालों को नुकसान भी होता है। इस बार राहु गृह साल 2025 में 18 साल बाद राशि परिवर्तन करने जा रहा है। ज्योतिष की गणना के अनुसार, राहु 18 मई 2025 को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेगा। इस राशि में राहु की मौजूदगी साल के अंत तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में राहु का शनि की राशि में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए अनुकूल रहेगा। राहु के इस गोचर से करियर में उन्नति के साथ-साथ व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी।

यह भी पढ़ें : Somwar Ke Upay: देवो के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना 

राहु गोचर से चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत

वृषभ राशि

Rahu Gochar 2025:  साल 2025 में होने वाला राहु का गोचर वृषभ राशि के लिए अनुकूल रहेगा। राहु के इस गोचर के वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास मजबूत होगा। नए साल में व्यापार को लेकर बनाई गई योजनाएं साकार होंगी। उधार के तौर पर दिया गया पैसा वापल मिल सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि जगेगी। छात्रों की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होगा। क्रोध पर नियंत्रण रहेगा। सेहत के लिहाज से भी नए साल में होने वाला राहु का गोचर शुभ कहा जा रहा है।

कन्या राशि

राहु का गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ और अनुकूल माना जा रहा है। मानसिक शांति रहेगी। साल 2025 में आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार देखने को मिल सकता है। राहु गोचर के परिणामस्वरूप कोई बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। व्यापार करने वालों की आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। धन कमाने के कई रास्ते नजर आएंगे। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : Kal Ka Rashifal: साल की आखिरी एकादशी पर इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, दाम्पत्य जीवन में आएगी खुशहाली 

धनु राशि

Rahu Gochar 2025:  राहु का गोचर धनु राशि से संबंधित जातकों के लिए भी शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। नए साल में अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। धन कमाने का भरपूर अवसर प्राप्त होगा। छात्रों को करियर में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। व्यापार करने वालों को गजब की आर्थिक उन्नति देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी. राजनीति से जुड़े लोगों को सामाजिक कार्यों में यश मिलेगा।बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।

कुंभ राशि

राहु 18 साल बाद इस राशि में प्रवेश करने जा रहा है। ऐसे में राहु का यह गोचर कुंभ राशि से जुड़े जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। नए साल में आमदनी के कई स्रोत बनेंगे। व्यापार करने वालों के लिए नया साल शुभफलदायी साबित होगा। राहु के गोचर से व्यापार से गजब का आर्थिक लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए साल 2025 शुभ रहेगा। नए साल में प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा. विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हिन्दू धर्मस्थल होने के दावों की आलोचना करते हुए इसे कुछ लोगों द्वारा खुद को हिंदूवादी नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करार दिया है | इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है –
क्या विवादित मुस्लिम धर्म स्थलों का सर्वे होना चाहिए?

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button