छत्तीसगढ़

45वीं वाहिनी जेलवाड़ी कैम्प में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार व योग का आयोजन45वीं वाहिनी जेलवाड़ी कैम्प में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार व योग का आयोजनSurya Namaskar and Yoga organized collectively in 45th Corps Jailwadi Camp

45वीं वाहिनी जेलवाड़ी कैम्प में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार व योग का आयोजन

नारायणपुर 14 जनवरी, 2022- सामरिक मुख्यालय 45वीं वाहिनी जेलवाड़ी कैम्प, नारायणपुर में आज मकर संक्राति के शुभ अवसर पर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं बल मुख्यालय के आदेशानुसार कोविड- 19 से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये सामुहिक रूप से सूर्य नमस्कार व योग का आयोजन किया गया। इस अवसर श्री रोशन लाल शर्मा, कमान अधिकारी, श्री लाल मोहम्मद उपसेनानी/जी०डी०, श्री सुरेश चन्द, सहायक सेनानी सहित वाहिनी के कुल 108 पदाधिकारियों ने भाग लिया । वाहिनी की तैनाती सर्वाधिक नक्सलवाद ग्रस्त नारायणपुर जिले के सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों में होने के बावजूद भी जवानों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार व योग का अभ्यास किया तथा इसे अपने दैनिक जीवन मे नियमित रूप से करने का संकल्प लिया । उक्त सूर्य नमस्कार व योग का अभ्यास योग प्रशिक्षक श्रीगोपाल शर्मा व राहुल भगौरिया द्वारा करवाया गया व इससे होने वाले फायदो पर विस्तृत प्रकाश डाला।

 

उक्त कार्यक्रम के अंत में श्री रोशन लाल शर्मा, कमान अधिकारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व उनके परिवारजनों को मकर संक्रांति, पोंगल व बिहू व पर्व की शुभकामनाऐं दी तथा सभी के मंगलमय भविष्य की कामना की।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button