आज से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य देव की कृपा से हर काम में मिलेगी कामयाबी

नई दिल्ली: Surya Gochar 2024 एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है। आज से खरमास शुरू हो रहा है। सनातन धर्म में खरमास का खास महत्व है, जो वर्ष में दो बार आता है। जब सूर्य देव राशि चक्र में अपने गोचर के दौरान धनु और मीन राशि में भ्रमण करते हैं, तो खरमास लगता है, जो कि एक महीने का होता है। इस बार खरमास 15 दिसंबर यानी आज से शूरु हो रहा है। आज खरमास के दिन सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे। यह खरमास अगले साल 14 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक चलेगा। चलिए जानते हैं खरमास में किन राशियों को लाभ होगा।
Surya Gochar 2024 वृषभ राशि: खरमास में वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे। शादीशुदा जातकों की कोई पुरानी इच्छा उनका साथी पूरी कर सकता है। अगर संतान कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण परेशान है, तो 14 जनवरी से पहले उसे उस परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। अविवाहित जातकों का रिश्ता खरमास खत्म होने से पहले तय हो सकता है।
कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों के लिए खरमास के 30 दिन शुभ रहेंगे। पूजा-पाठ का पूर्ण फल मिलेगा। जीवनसाथी संग संबंध अनुकूल होंगे। अविवाहित जातकों के भाई-बहन के साथ संबंध मधुर होंगे और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी मनचाही कंपनी में 14 जनवरी 2025 से पहले जॉब लग सकती है। कारोबारियों के काम का विस्तार होगा। साथ ही मुनाफा भी बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि: खरमास के पूरे 30 दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यादगार रहने वाले हैं। त्वचा संबंधी समस्या से अविवाहित जातकों को छुटकारा मिलेगा। छात्रों को पिता जी संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में सुधार आएगा। वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं या जिन लोगों का खुद काम है, उनकी आमदनी में इजाफा होने की संभावना है। वृश्चिक राशि के जातक पूरे परिवार के साथ 14 जनवरी 2025 से पहले किसी धार्मिक स्थल पर देवी-देवताओं के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
FAQ Section:
1. सूर्य गोचर 2024 का क्या असर होगा?
सूर्य गोचर 2024 में धनु और मीन राशि के बीच होगा। यह समय खरमास के रूप में रहेगा, जिसमें कुछ राशियों के लिए शुभ फल और कुछ के लिए सामान्य फल मिलेंगे। खासकर वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशियों को लाभ होने की संभावना है।
2. खरमास कब शुरू हो रहा है?
खरमास 15 दिसंबर 2024 से शुरू हो रहा है और 14 जनवरी 2025 तक रहेगा।
3. खरमास में कौन से काम नहीं करने चाहिए?
खरमास के दौरान शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है, जैसे कि नया विवाह, नया व्यापार, घर का निर्माण आदि। यह समय पूजा और धार्मिक कार्यों के लिए उपयुक्त है।
4. क्या खरमास में राशियों को नुकसान होता है?
खरमास का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होता है। कुछ राशियों के लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है, जबकि कुछ को चैलेंजेस का सामना करना पड़ सकता है।
5. सूर्य गोचर के बाद किस राशि को ज्यादा लाभ होगा?
सूर्य के गोचर के बाद वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशियों को विशेष लाभ हो सकता है, विशेष रूप से धन लाभ, रिश्तों में सुधार और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।