Uncategorized

Ravivar Ke Upay in Hindi : आज के दिन करें ये अचूक उपाय.. इन चीजों के दान का है काफी महत्व, ‘ॐ आदित्य नमः’ मंत्र का करें जाप

Ravivar Ke Upay in Hindi | Source : File Photo

Ravivar Ke Upay in Hindi : नई दिल्ली। रविवार, सूर्य देव का दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है। सूर्य देव की कृपा से तरक्की, स्वास्थ्य, सुख, संपत्ति और यश प्राप्त होता है। वहीं कुंडली में कमजोर सूर्य के कारण बीमारी, बाधाएं और असफलताएं आती हैं। रविवार के दिन कुछ सरल उपाय करके आप इन समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। इन उपायों को करने से सूर्य देव की कृपा मिलती है। रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

रविवार के दिन करें ये उपाय-Ravivar Ke Upay in Hindi

रविवार के दिन सूर्य देवता अर्घ्य जरूर दें। साथ ही अर्घ्य देते हुए ‘ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं, वो जरूर पूरा होता है। इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का वस्त्र पहनना भी बहुत शुभ माना जाता है।

घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

रविवार को सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।

वहीं किसी मनोकामना को पूरी करने के लिए रविवार के दिन बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर आएं और पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।

वहीं यदि आप जीवन में सुख-समृद्धि और यश पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुखी दीपक जलाएं। उसमें सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए।

यदि आप धन और ऐश्वर्य प्राप्त करना चाहते हैं तो रविवार की रात सोते समय अपने सिरहाने एक गिलास दूध का भर कर सोएं। फिर अगली सुबह उठकर वह दूध बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

 

छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय 

मध्यप्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button