Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे गुट को नहीं मिलेगी होम और रेवेन्यू मिनिस्ट्री! कैबिनेट विस्तार में लग सकता है बड़ा झटका, देर रात तक शाह के घर चली मंथन
मुंबईः Maharashtra Cabinet Expansion महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच विभागों के आवंटन को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। सियासी गलियारों में भी अटकलों का दौर चल रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके आवास पर बैठक की। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में मंत्रिमंडल के विस्तार और विभागों को लेकर चर्चा हुई है। खबर है कि कैबिनेट का विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है।
Maharashtra Cabinet Expansion मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि देवेंद्र फडणवीस की बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ महायुति सरकार में शामिल दलों के बीच पोर्टफोलियो आवंटन को लेकर चर्चा हुई। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से कहा गया है कि महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार 14 दिसंबर को हो सकता है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा और राजस्व विभाग भी आवंटित किए जाने की संभावना नहीं है। भाजपा मुख्यमंत्री पद सहित 21 से 22 मंत्री पद अपने पास रखेगी, साथ ही चार से पांच मंत्री पद खाली रखे जा सकते हैं। पोर्टफोलियो आवंटन पर बातचीत में देरी हो रही है, क्योंकि इसमें तीन दल (महायुति सहयोगी – भाजपा, शिवसेना और राकांपा) शामिल हैं।’ महाराष्ट्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।
5 दिसंबर को हुआ था मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। देवेंद्र फडणवीस ने 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बीच देवेंद्र फडनवीस ने रामेश्वर नाइक को मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रमुख नियुक्त किया है। नाइक ने पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाने वाले मंगेश चिवटे की जगह ली।
FAQ Section:
महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार कब होगा?
महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है।
महाराष्ट्र कैबिनेट में कितने मंत्री हो सकते हैं?
महाराष्ट्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।
बीजेपी को कितने मंत्री पद मिल सकते हैं?
बीजेपी को मुख्यमंत्री पद सहित 21 से 22 मंत्री पद मिल सकते हैं।
महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में पोर्टफोलियो आवंटन में देरी क्यों हो रही है?
पोर्टफोलियो आवंटन में देरी इस कारण हो रही है क्योंकि इसमें तीन दलों (बीजेपी, शिवसेना, और एनसीपी) के बीच चर्चा चल रही है।
क्या एकनाथ शिंदे को गृह विभाग मिलेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा।