Uncategorized

Shri Ram Vivah Mahotsav Orchha : ‘हरे बांस मंडप छाए सिया जी को राम बिहाने आए..’ राजसी ठाठबाट के साथ निकलेगी बारात, ब्याह रचाने को तैयार रामलला जू सरकार

Shri Ram Vivah Mahotsav Orchha | Photo Credit : IBC24

दिनेश झा/निवाड़ी। Shri Ram Vivah Mahotsav Orchha : निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा दुल्हन की तरह सज कर तैयार हो चुकी है। ओरछा नगरी में दिवाली जैसा उत्सव नजर आने लगा है, ओरछा नगर को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। मौका है जन-जन के आराध्य प्रभु श्री राम राजा सरकार के विवाह महोत्सव का भगवान श्री राम का विवाह महोत्सव हर वर्ष तीन दिवस तक बड़ी ही धूमधाम और राजसी परंपरा के साथ-साथ बुंदेली संस्कृति के साथ मनाया जाता है।

read more : Friday Rashifal : इन राशियों के लिए मंगलकारी होगा आज का दिन.. चमक उठेगी जातकों की किस्मत, बन जाएंगे बिगड़े काम 

Shri Ram Vivah Mahotsav Orchha : बुंदेलखंड की अयोध्या कही जानी वाली भगवान रामराजा सरकार की नगरी में हर वर्ष भगवान राम और माता जानकी का तीन दिवसीय विवाहोत्सव बुंदेली परम्परा और राजसी वैभव के साथ मनाया जाता है। आज राम जानकी विवाह की पूर्व संध्या पर एक लाख दीप प्रज्वलित कर इस तीन दिवसीय विवाहोत्सव को जिला प्रशासन नया रूप दिया गया है।

 

श्रीराम विवाह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह ओरछा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भी प्रदर्शित करेगा। 6 दिसंबर को श्री राम राजा जू वर यात्रा (राम बारात) रात्रि 7:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा विवाह महोत्सव में संत समागम, रामचरित मानस प्रवचन, धनुष यज्ञ, श्री राम सेवादल द्वारा लीला का मंचन और 7 दिसंबर को श्रीराम कलेवा तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

 

Shri Ram Vivah Mahotsav Orchha

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button