खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनियास्वास्थ्य/ शिक्षा

स्वरूपानंद महाविद्यालय विद्यार्थियों ने पर्यावरण रक्षा के लिए जैवविविधता के अनिवार्यता को समझा

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको, भिलाई में वनस्पत्ति शास्त्र एवं ग्रीन ऑडिट कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु छातागढ़ ले जाया गया। शैक्षणिक भ्रमण के उद्देश्यों बताते हुये जया तिवारी विभागाध्यक्ष वनस्पत्तिशास्त्र ने बताया शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है जो कक्षा में पढ़ाये गये सिद्धांतो को समझने में मदद करेगा साथ ही विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ के एतिहासिक व सांस्कृतिक महत्वके स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी वे पारिस्थितिक तंत्र, खाद्यश्रृंखला तालाब का पारिस्थितिक तंत्र एवं प्रदूषण से जुड़े तथ्यों की जानकारी के साथ पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए जैव विविधता कीआवश्यकता को समझ पायेंगे। छातागढ़ में विद्यार्थियों ने बायोगैस के उपयोगको समझा जो पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है साथ ही ऊर्जा के नवीनीकृत साधन के रूप में उसका महत्वपूर्ण स्थान है। विद्यार्थियों ने शिवनाथ नदी के तट पर स्थित छातागढ़, बाबा मंदिर का दर्शन किया। छातागढ़के मंदिर का एतिहासिक व धार्मिक महत्व है।
विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ के एतिहासिक धरोहर को जाना यह मंदिर 2500 साल पुराना है। दुर्ग के राजा जगतपाल ने मंदिर का निर्माण किया व नित्य पूजा करने पहुँचते थे। मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा है। शिवनाथ नदी के किनारे बसे इस मंदिर में हजारों श्रद्धालू प्रतिवर्ष आते है।
विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के द्वारा विद्यार्थियों ने अपने विषय का व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करने के साथ-साथ स्थल के सांस्कृतिक व एतिहासिक महत्व जाना। जो उन्हे अपने विषय के बारे में गहराई से समझने में मदद करता है। महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा व प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए वनस्पत्ति विभाग को बधाई दी व कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थी कक्षा के सैद्धांतिक ज्ञान से बाहर निकल व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करते है। विद्यार्थियों में टीम भावना विकसित होती है साथ ही शिक्षकों व छात्रों के बीच समझ बढ़ती है। शैक्षणिक भ्रमण में विज्ञान संकाय के विद्यार्थी शामिल हुए।

देर रात युवक की धाररदार हथियार से नाबालिग ने कर दी हत्या

Related Articles

Back to top button