छत्तीसगढ़

पत्नी के सिर पर ईंट मारकर की हत्या, शव को बिस्तर पर रख रात भर सोता रहा, सुबह थाने पहुंचा सरेंडर करने

 

 

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- कवर्धा शहर के वार्ड- 20 पैठूपारा में नशे में धुत आरोपी ने आपसी झगड़े में सिर पर ईंट मारकर अपनी प|ी की हत्या कर दी। घायल समझ शव को बिस्तर पर लेटाया, फिर खुद भी बगल में रातभर सो गया। मंगलवार सुबह जब आरोपी की नींद खुली, तो प|ी काे मृत पाकर रोने लगा।

इसके बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुभाष शर्मा (50) पैठूपारा वार्ड- 20 का रहने वाला है। आरोपी को शराब पीने की बुरी लत थी, जिसके चलते आए दिन उसका अपनी प|ी मणि बाई शर्मा से झगड़ा होते रहता था।

सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोपी सुभाष ने काफी शराब पी थी। विवाद होने पर आरोपी ने तैश में आकर प|ी के सिर पर ईंट से कई बार वार किया, जिससे वह बदहवास होकर जमीन पर गिर गई। कुछ देर बाद आरोपी ने उसे उठाकर बिस्तर पर लेटाया। फिर खुद भी बगल में सो गया। नशे के चलते सुबह जल्दी नींद खुली, तब आराेपी ने अपनी प|ी को मृत पाया।

आरोपी सुभाष शर्मा

चाट का ठेला लगाता था नशे की लत से वह भी बंद

आरोपी सुभाष शर्मा की शादी करीब 19 साल पहले मृतका मणि शर्मा से हुई थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। पूर्व में आरोपी चाट-गुपचुप का ठेला लगाता था, लेकिन नशे की लत के कारण काम बंद कर दिया। परिवार चलाने उसकी प|ी काम पर जाया करती थी। नशे की लत को लेकर झगड़ा होता था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button