Uncategorized

देवों के देव ने बदली इन तीन राशियों की किस्मत, दूर होंगी सारी परेशानियां, खूब धन कमाएंगे जातक

2 December 2024 Horoscope

2 December 2024 Horoscope|Anapha Yog: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। साल के आखिरी महीने की शुरुआत हो गई है तो वहीं आज 2 दिसंबर को कई शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। आज चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार कर रहे हैं, जिससे चंद्रमा से द्वादश भाव में बुध ग्रह होने से अनफा योग बन रहा है। अनफा योग के साथ आज शुभ योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, आइए जानते हैं..

Read more: Monday Remedies: सोमवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना… क्रोधित हो जाते हैं भोलेनाथ

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। लंबी परेशानियों के बाद आज आपको कुछ राहत मिल रही है। अगर आपका कोई घरेलू विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न होगा और खूब धन भी प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यवसाय का स्थान बदलने के बारे में भी सोचेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके कार्य सफल होंगे। युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा। खुद का बिजनस करने वालों को अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button