SBI RD Scheme: बेहद कमाल की है एसबीआई की ये स्कीम.. मात्र 100 रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश, मिलेगा तगड़ा रिटर्न
SBI Recurring Deposit Scheme: वर्तमान समय में लोग भविष्य को सुरक्षित करने के लिए म्यूचुअल फंड या शेयर में निवेश कर रहे हैं। अगर आप भी किसी ऐसे निवेश की तलाश में हैं, जिससे आपको तगड़ा रिटर्न मिल सकें तो आपके लिए ये खबर बड़े काम आएगी। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की और से कई खास स्कीम चलाई जा रही है, इन्ही में से एक है आरडी स्कीम। स रेकरिंग डिपाजिट स्कीम में निवेश करने पर आपका पैसा सुरक्षित भी रहता है और रिटर्न भी तगड़ा मिलता है।
Read more: Post Office Scheme: धमाकेदार है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, हर महीने 500 रुपए जमा करने पर 5 साल बाद मिलेंगे इतने रूपए
क्या है SBI RD Scheme
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) की रेकरिंग डिपाजिट स्कीम (RD Scheme) में कई लोगों ने अपना पैसा निवेश किया है और अच्छा ब्याज कमा रहे हैं। यह एक लोकप्रिय बचत योजना है, जो ग्राहकों को नियमित रूप से छोटी-छोटी राशि जमा कर भविष्य के लिए एक बड़ा फंड बनाने का अवसर प्रदान करती है। इस योजना में ग्राहक हर महीने एक निर्धारित राशि जमा करते हैं, जो एक निश्चित अवधि के बाद ब्याज सहित उन्हें वापस मिलती है।
आरडी स्कीम में कितना ब्याज मिल रहा (SBI Recurring Deposit Interest Rates 2024)
SBI की इस स्कीम (SBI RD Scheme) में अन्य बैंको के मुकाबले अधिक ब्याज दिया जाता है। आप चाहें तो इस स्कीम में अपनी सुविधा के अनुसार 1 से 10 साल तक की निवेश अवधि का चयन कर सकते हैं। वर्तमान में इस रेकरिंग डिपाजिट स्कीम में जमा करने पर 4.0% से 6.5% तक ब्याज दिया जाता है। ध्यान रहे कि बैंक की और से दी जाने वाली ये ब्याज दरें (SBI RD Interest Rates) समय समय पर बदलती रहती है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिको को इस योजना में अतिरिक्त ब्याज ऑफर किया जाता है।
Read More : Post Office Schemes for Women: महिलाओं के लिए बेहद कमाल की है पोस्ट ऑफिर की ये स्कीम, मात्र दो साल मिलेंगे 1,74,033 रुपए
SBI RD Scheme Interest Rates
1 वर्ष के लिए सामान्य नागरिक को 6.80% ब्याज दर तो वहीं, वरिष्ठ नागरिक को 7.30% ब्याज मिलता है। 2 वर्ष के निवेश में सामान्य नागरिक को 7.00% और वरिष्ठ नागरिक को 7.50%, 3 से 4 वर्ष के निवेश में सामान्य नागरिक को 6.50% और वरिष्ठ नागरिक को 7.00% ब्याज दर तो वहीं, 5 से 10 वर्ष के निवेश में सामान्य नागरिक को 6.50% और वरिष्ठ नागरिक को 7.00% ब्याज ऑफर किया जाता है।
100 रूपए से शुरू कर सकते है निवेश
नागिरक कम से कम मासिक जमा राशि ₹100 से शुरू कर सकता है। वही अधिकतम निवेश 100 रूपए के गुणको में कितना भी किया जा सकता है।
कैसे खुलवाएं खाता
SBI की इस स्कीम (SBI RD Scheme) में RD अकाउंट खुलवाने के लिए नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदकों को अपने साथ में कुछ जरूरी दस्तावेज ले जाने होंगे। इसके अलावा बैंक की और से ऑनलाइन आरडी अकाउंट (SBI RD Interest Rates) खुलवाने की सुविधा भी दी जाती है। जो की SBI YONO एप्प की मदद से खुलवाया जा सकता है।
20 हजार के निवेश पर कितना ब्याज ?
अगर आप SBI खाते में हर महीने 20,000 रुपए का निवेश करते हैं, तो 1 साल में निवेश ₹2,40,000 रुपए हो जाता हैं। 5 साल में कुल निवेश 12,00,000 हो जाता हैं। इस जमा राशि पर आपको SBI 6.5 फीसदी ब्याज दर देगी। कैलकुलेट किया जाये तो 5 साल की मैच्योरिटी के बाद आपको ब्याज सहित कुल ₹14,19,818 रुपए का रिटर्न मिलेगा।