छत्तीसगढ़

सभी पंजीकृत किसानों का रकबा अनुसार धान खरीदा जायेगा कलेक्टर ने ली मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की बैठक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

सभी पंजीकृत किसानों का रकबा अनुसार धान खरीदा जायेगा
कलेक्टर ने ली मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की बैठक
समय सीमा की बैठक सम्पन्न

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने धान खरीदी कार्य की समीक्षा की तथा कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है, जो 15 फरवरी तक चलेगा।

 

 

उन्होने कहा कि सभी पंजीकृत किसानों का रकबा अनुसार धान खरीदा जायेगा, परंतु गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जायेगा। धान खरीदी का कार्य कड़ाई से किया जायेगा। उन्होने टोकन की जांच करने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर डाॅ. भुरे ने 18 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के आगमन हेतु तैयारी शुरू करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने लोकार्पण एवं भूमिपूजन की जानकारी उपलब्ध कराने अधिकारियों को

 

निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक लेकर मंच, हेलीपेड निर्माण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। विद्युत जनरेटर व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को और बास-बल्ली उपलब्ध कराने वनमण्डलाधिकारी से कहा गया। पेयजल और अस्थाई शौचालय निर्माण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिये गये। उन्होने फोटो प्रदर्शनी लगाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
कलेक्टर डाॅ. भुरे ने बैठक में एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों का औचक निरीक्षण करें एवं लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश दिये। उन्होने सड़कों के मरम्मत, कृषक मानधन योजना की प्रगति के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने 21 दिसम्बर 2019 मतदान दिवस को सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नुपूर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button