Uncategorized

Today News and Live Updates 26 November 2024: संविधान दिवस आज, दोनों सदनों संबोधित करेंगी राष्ट्रपति, महाराणा प्रताप के वंशजों में विवाद, यहां जानें सभी बड़ी खबरें

नई दिल्लीः चलिए अब नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर..

संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: आज संविधान दिवस है और देश संविधान की 75वीं सालगिरह मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही भारत के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह की शुरुआत होगी। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति भी दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला स्वागत भाषण देंगे। इस अवसर पर भारतीय संविधान की खूबियां, इसके निर्माण और ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, सालभर चलने वाले समारोह की टैगलाइन ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ होगी। रिजिजू ने कहा, राष्ट्रपति के साथ भारत और विदेशों में भी लोग संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे।

Read More : Bigg Boss 18 Week 8 Time God Task Video: टाइम गॉड के लिए फिर शुरू होगी लड़ाई.. बिग बॉस ने दिया ये टास्क, देखें वीडियो 

महाराणा प्रताप के वंशजों में विवादः राजस्थान के उदयपुर के पूर्व राजघराने में चल रहे विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। उदयपुर के सिटी पैलैस, परिवार के अन्य सदस्यों और समर्थकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें कई लोग घायल भी हो गए।
महाराणा प्रताप के वंशजों में ऐसा झगड़ा पहली बार सामने आया है। वहीं, सोमवार देर रात करीब 1 बजे प्रशासन ने विवादित जगह को कुर्क कर रिसीवर की नियुक्ति कर दी। यह पूरा विवाद उदयपुर राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे और नाथद्वारा से भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक और इससे जुड़ी रस्मों को लेकर हुआ। राजशाही खत्म होने के बाद भी यह रस्म प्रतीकात्मक रूप से निभाई जाती है। विश्वराज सिंह राजतिलक के बाद सिटी पैलेस के अंदर धूणी के दर्शन करने जाना चाहते थे, लेकिन सिटी पैलेस में रहने वाले उनके चाचा के परिवार ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ।

मुरैना में विस्फोट से चार की मौतः मध्यप्रदेश के मुरैना में रात करीब साढ़े 12 बजे एक मकान में ब्लास्ट हो गया है। हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिन्हेंह इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सभी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। ब्लास्ट शहर के टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी निवासी मुंशी राठौर के मकान में हुआ, इससे आसपास बने चार और मकान भी धराशाही हो गए।

Read More : School Closed Latest Update: छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब इस मोड में खुलेंगे 12वीं तक स्कूल, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए मिलेगा ये विकल्प, आदेश जारी 

छत्तीसगढ़ में नंबर प्लेट के लिए नया नियमः छत्तीसगढ़ सरकार ने अब सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नबंर प्लेट अनिवार्य कर दिया है। अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के गाड़ियों पर आदेश लागू होगा। सरकार ने इसके लिए 4 महीने यानी 120 दिन का समय निर्धारित किया है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा दो वेंडर क्रमशः मेसर्स रीयल मेजॉन इंडिया लिमिटेड और रोसमर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड को निर्धारित दर पर एचएसआरपी चिन्ह लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। मंत्रालय में आयोजित परिवहन विभाग की बैठक में यहग फैसला लिया गया है।

मौसम का हालः देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान जस का तस बना हुआ है इसमें कोई बहुत बड़ा दबलाव नहीं देखा जा रहा है। पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस, यानी काफी ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो 29 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, इसके चलते पश्चिमी हिमालयी इलाकों का मौसम बदल सकता है और तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस, यानी काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button